पलामू, फरवरी 16 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव-2026 को लेकर छतरपुर के एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस हिमांशु लाल ने सोमवार को हरिहरगंज थाना के पास बने अंतर-राज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने चेकपोस्ट पर सख्ती से वाहनों की जांच करने का निर्देश आन ड्यूटी पदाधिकारियों को दिया। वाहनों में पैसा, हथियार आदि ले जाने की आशंका को देखते हुए उन्होंने गहन जांच करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव प्रचार वाहनों में डीजे बजाने वाले प्रत्याशियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। दूसरी तरफ नगरपालिका आम चुनाव को लेकर पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फरार चल रहे वारंटियों को जल्द ...