अंतरराज्यीय गो-तस्कर गिरफ्तार, कानपुर ले जाते थे मवेशी
कौशाम्बी, जून 25 -- कोखराज पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गो-तस्करों को दबोच लिया है। इनके कब्जे से एक पिकअप व उसके सवार पांच गोवंश भी बरामद किया गया है। पकडे़ गए तस्कर खरीद-फरोख्त के नाम पर कानपुर व अन्य जनपदों के स्लाटर हाउस में गोवंश लेकर जाते थे। कोखराज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 17 जून को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गंगा ब्रिज पर टोल प्लाजा के आगे एक पंचर पिकअप वाहन खड़ा है। यह वाहन प्लास्टिक की पन्नी से ढका हुआ था और उसमें गोवंश लदे होने की आशंका थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पन्नी हटाई तो देखा कि पिकअप में पांच गोवंश क्रूरतापूर्वक बांधे गए थे, जिनमें से एक मृत अवस्था में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक शाह आलम की तहरीर पर कोखराज थाने में संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.