झांसी, मई 26 -- झांसी। झांसी में ऑन सट्टा व अंतर्राज्यीय साइबर ठग का पदाफाश हुआ। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों का धर-दबोचा। गिरोह ने चाइनीज वेवसाइट व इंडोनेशियाई सिम के जरिए 4.35 करोड़ का फ्रॉड नेटवर्क फैला रखा था। इनके पास से कई मोबाइल, 114 बैंक खातों की पासबुक व करोड़ों रुपए के दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि यह बैंक खातों, यूपीआई, नेट बैंकिंग और विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की रकम को छिपाकर अवैध लेन-देन करता था। पुलिस जांच में केवल 25 दिनों के भीतर 19 बैंक खातों से 4.35 करोड़ से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। यह भी पढ़ें- 100 मिनट में पांच राज्यों में घूम रही साइबर ठगी की रकम गिरोह का नेटवर्क विदेशी चाइनीज वेबसाइट और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफ...