मधुबनी, मई 18 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। अंतरजिला हथियार सप्लाई गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, नकद, बाइक एवं अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि साहरघाट थाना क्षेत्र से हथियार सप्लायर गिरोह में सक्रिय मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी प्रियांशु कुमार उर्फ सुमित दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के सिमरी कल्याणपुर निवासी मोनु कुमार, बेनीपट्टी लोरिका गांव के अभिषेक कुमार मंडल एवं साहरघाट के रमेश कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, 20 हजार नकद, बाइक एवं मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खं...