दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। अंतरजिला महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन तैयारी को लेकर गुरुवार आयोजन समिति की बैठक जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रतियोगिता में शामिल होने वाली खिलाड़ियों की सुरक्षा, भोजन की व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सदर प्रखंड के रन्ना स्थित अनंत बाबू मैदान में होगा। संघ के सचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने बताया कि अतिथियों के रूप में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री मदन सहनी, कुलपति डॉ. संजय कुमार चौधरी, विधायक सुजीत कुमार सिंह व ईश्वर मंडल को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.