मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस की विशेष टीम ने अंतरजिला चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 14 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसमें एक कांटी और दूसरा बोचहां इलाके का रहने वाला है। पूछताछ के बाद रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 09 फरवरी को गरहां ओपी अंतर्गत ग्राम सिधौल स्थित एक प्लाई फैक्ट्री से चोरों ने 51 एल्यूमिनियम प्लेट चोरी कर ली थी। फैक्ट्री संचालक संतोष कुमार ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई के लिए एसडीपीओ नगर-02 विनिता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में प्रभारी जिला आसूचना इकाई और गरहां ओपी के पुलिस कर्मी भी शामिल थे। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.