समस्तीपुर, जून 1 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार चोर समस्तीपुर जिले के उजियारपुर, बैनी, मथुरापुर , चकमेहसी, कल्याणपुर थाने में भी चोरी की घटना को अंजाम देते थे। जिसमे चकमेहसी थाना क्षेत्र में तीन चोरी के कांडो का खुलासा पुलिस ने किया है। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए चकमेहसी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया की गिरफ्तार गिरोह के सदस्य चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी भुसकौल में गिरोह के एक सदस्य के घर रहते थे। जहां से गिरोह के सदस्य दिन में गांव गांव घूमकर कबाड़ी व नाक, कान में छेद करने का काम करता था। इसी क्रम में बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था और फिर सामान बेचकर आपस में बटवारा कर अपने घर चले जाते थे। चोर गिरोह के सभी सदस्य आपस ...