नई दिल्ली, जून 23 -- यूपी के हरदोई जिले में अंतर जातीय लव मैरिज पर युवकों की हत्या का मामला सामने आया है।प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने सोमवार रात युवक को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में ससुर, चचिया ससुर, साले और सलहज समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव ग्राम बदरुद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय विवेक उर्फ गौरा ने करीब डेढ़ साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इससे दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। सोमवार शाम को विवेक अपना ऑटो लेकर घर आ रहा था। इसी बीच ऑटो की टक्कर चचेरे साले बलराम के ठेले से हो गई। इसपर दोनों में गाली-गलौज फिर मारपीट हो गई। ...