सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के सदस्यों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह की अगुवाई में अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर बीएसए ग्रांउड में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा।कलक्ट्रेट पहुंची शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि विगत 11 वर्ष से आकांक्षी सहित अन्य जनपदों से सरकार की गलत नीति के कारण शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण इनके गृह जनपद में नहीं हो पा रहा है। इसका सर्वाधिक दुष्प्रभाव इनके परिवार पर पड़ रहा है। शिक्षक, शिक्षिकाएं घर से दूर होने के कारण यह अपने बुजुर्ग व बीमार मां-बाप, सास-ससुर, पति व बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रही हैं। नीति आयोग व राज्य सरकार चाहे तो सर्वे कराकर देख लें कि अपने घर परिवार से दूर रहकर...