बुलंदशहर, मार्च 26 -- कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के साथ दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। गिरोह बुलंदशहर,गौतमबुद्धनगर,हापुड़,संभल आदि क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी समसुद्दीन निवासी गांव गवां जनपद संभल हाल निवासी सरकारी कॉलोनी जोखाबाद की निशानदेही पर खुर्जा रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारा गया, जहां चोरी की बाइकों को काटकर पुर्जे छिपाकर रखे गए थे। मौके से तीन चोरी की बाइक, चार कटे हुए चेसिस, चार पेट्रोल टंकियां, चार सीटें व अन्य वाहन पुर्जे बरामद ...