अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 9 -- राजगढ़। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित तस्कर को मंगलवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के विरुद्ध अलग अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। राजगढ़ थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि राजगढ़ गांव निवासी अभियुक्त संदीप सोनकर उर्फ बाबा अंतरजनपदीय गिरोह के साथ मिलकर मादक पदार्थ की तस्करी करता है। 24 मई को सात किग्रा गांजा के साथ मध्यप्रदेश के मऊगंज निवासी मानसमणि को राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसका साथी संदीप सोनकर मौके से फरार हो गया था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। एसपी के निर्देश पर तस्कर की गिरफ्तारी के लिए राजगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तस्कर को राजगढ़ से धर दबोचा। उसके विरुद्ध मिर्जापुर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.