अंतरजनपदीय मवेशी चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
बांदा, मई 17 -- पैलानी। जसपुरा थाने की पुलिस ने रविववार को झंझरी पुरवा जंगल से पशु चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के जानवर बेचने के बाद मिले 35 हजार रुपये भी बरामद किए। वह साथी के साथ मिलकर बांदा व फतेहपुर में पशु चोरी करता था। जसपुरा थाने के उप निरीक्षक यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर में मुखबिर से जानकारी मिली कि जसपुरा-झंझरी पुरवा मार्ग पर जंगल में पशु चोर गिरोह का सदस्य मौजूद है। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी और पैलानी थाने के कानाखेड़ा निवासी अनिल पुत्र शिवबरन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 35 हजार रुपये बरामद हुए। उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ वह बांदा व फतेहपुर में पशुओं की चोरी करता है। 20 अप्रैल की रात्रि में ग्राम खप्टिहां खुर्द से भैंस व पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.