बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बेलाड़ी चौराहे के पास से अंतरजनपदीय तीन गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे दो गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है।सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पशुओं को लेकर जाने वाले हैं। सूचना को संज्ञान लेकर नगर थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को बेलाड़ी चौराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू भी बरामद किया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपित संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित साफियाबाद निवासी मेराज, बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित नेऊरी गाड़ा निवासी पंचम और ...