कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने सोमवार की भोर में अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की कार से पुलिस ने 44 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा उड़ीसा से आया था, जिसे तस्कर फतेहपुर के खागा ले जा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद पकडे़ गए तीन तस्करों का चालान कर दिया है। सैनी कोतवाली प्रभारी पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिरों से सूचना मिली कि चित्रकूट जिले के तीन तस्कर वैन्यू कार में गांजा की खेप लेकर फतेहपुर के खागा डिलेवरी करने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने धाता-सिराथू रोड पर ससुरखदेरी नदी के समीप वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक बिना नंबर की वैन्यू कार को पुलिस ने देखा तो रोका। कार सवारों ने भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने कार सवार निखिल मिश्रा पुत्र भैयालाल निवासी...