प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। अंतरजनपदीय तबादले के लिए परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक दंपतियों से पांच अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने दंपती शिक्षकों को अतिरिक्त अवसर दिया है। चार जून 2026 को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परिषदीय शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के लिए नीति जारी हुई थी।

शिक्षक दंपतियों के लिए नीति इसके तहत यदि पति/पत्नी दोनों परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं और उनमें से किसी के द्वारा आवेदन किया जाता है तो जहां पर शिक्षक छात्र अनुपात न्यून होगा, उस जिले में उन दोनों में से किसी एक का स्थानान्तरण होना है। 22 जून 2026 के शासनादेश में पुनः यह स्पष्ट किया गया कि पति और पत्नी यदि दोनों परिषदीय शिक्षक हैं तो पति एवं पत्नी में से ...