बुलंदशहर, मार्च 2 -- गुलावठी। कोतवाली पुलिस ने दो अंतरजनपदीय टप्पेबाजों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। होली के अवसर पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ यह कदम उठाया है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह गिरोह बुलंदशहर और आसपास के जनपदों में सीधे-साधे लोगों को बातों के जाल में फंसाकर उनसे सोने-चांदी के आभूषण ठगता था। गुलावठी में भी इस गिरोह ने महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण ठगने की कई वारदातें की हैं। गैंग लीडर अय्यूब पर 12 और उसके साथी फरीद पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनके आतंक के कारण कोई भी इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता था, जिससे आम जनता त्रस्त थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अय्यूब पुत्र अब्दुल हमीद निवासी लोहियानगर, मेरठ और फरीद पुत्र अल्लाबक्श न...