अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। जिले की पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10.80 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 1.40 लाख रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार तथा सेंधमारी के उपकरण बरामद किए हैं। गिरोह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के आसपास के संपन्न गांवों में बंद घरों और सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के मार्गदर्शन में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और थाना जैतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के अम्बरपुर-सेहरी मार्ग स्थित नटौलि...