नई दिल्ली, मई 1 -- फिट रहने के लिए प्रोटीन को डाइट में शामिल करना कितना जरूरी है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। आजकल तो हर तरफ सिर्फ प्रोटीन की ही बात हो रही है, महंगे सप्लीमेंट ले कर प्रोटीन रिच डिशेज की रेसिपीज तक; आपको खूब सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन क्या हर किसी के पास इतना समय और बजट दोनों हैं? जाहिर है नहीं, तो फिर सवाल है कि डाइट में प्रोटीन की मात्रा कैसे बढ़ाई जाए। खासकर अगर आप वेजिटेरियन हैं और एग भी नहीं खाते, तो फिर डेली फूड में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है। सिर्फ प्रोटीन पाउडर के भरोसे आप अपनी डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट को पूरा नहीं कर सकते हैं। तो चलिए कुछ आसान से हैक जानते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी डाइट को प्रोटीन रिच और थोड़ा ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।हैक 1: सोया चंक्स से बनाएं हेल्दी चीला अगर आपक...