गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह पंचायत अंतर्गत बरियारपुर स्थित अंडा व मशरूम प्लांट से निकलने वाले कचरे से खंडोली जलाशय व आसपास के क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण की जांच के लिए शनिवार को झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम गिरिडीह पहुंची। बोर्ड के अधिकारी मनीष कुमार ने प्लांट व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्लांट के अंदर व्यवस्था और बाहर फेंके कचरे को देखा। स्थानीय लोगों से बात कर बदबू को भी महसूस किया। जेएलकेएम नेता नागेन्द्र चन्द्रवंशी व मुखिया सद्दीक अंसारी ने कचरे व गंदे पानी से खंडोली जलाशय के प्रदूषित होने की जानकारी दी। पिछले वर्ष बरसात में प्लांट के कचरे से जलाशय प्रदूषित होने पर मुखिया व जेएलकेएम ने आंदोलन किया था। हेल्पिंग क्रॉप्स फाउंडेशन के जगजीत सिंह बग्गा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिक...