अयोध्या, अप्रैल 19 -- अयोध्या। थाना कैंट के ग्राम हाजीपुर के रहने वाले उमेश निषाद ने दो नामजद व अन्य के खिलाफ पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उसका कहना है कि वह अपने गांव के पास अंडे का ठेला लगाता है। अर्श व आशू ने पहले उसे धमकी दी थी। 15 अप्रैल की रात वे अपने साथियों के साथ आए व अंडा बनाने के लिए कहा। उसके मना करने पर सभी उसे मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोट आयी। यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर घायल किया यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर घायल किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...