बेगुसराय, जनवरी 11 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक अध्ययनरत बच्चों के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। लेकिन, बढ़ती महंगाई के कारण यह योजना प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। खासकर शुक्रवार को बच्चों को दिए जाने वाले उबले अंडे को लेकर स्कूलों में असमंजस और परेशानी की स्थिति बनी हुई है। सरकार द्वारा तय मीनू के अनुसार सप्ताह के अलग-अलग दिनों में बच्चों को अलग-अलग व्यंजन दिए जाते हैं। शुक्रवार को भोजन के साथ प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक उबला अंडा देना अनिवार्य है। यदि कोई बच्चा अंडा नहीं खाता है, तो उसके बदले मौसमी फल देने का प्रावधान किया गया है। शिक्षा विभाग ने ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.