अलीगढ़, जनवरी 25 -- n 34.99 लाख की लागत से होगा निर्माण n जट्टारी का प्रमुख धार्मिक स्थल है प्राचीन मंिदर जट्टारी, संवाददाता। कस्बा जट्टारी स्थित प्राचीन अंडारेश्वर महादेव मंदिर तक कस्बा के मुख्य मार्ग से सड़क के नव-निर्माण को शासन से राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश नवीन मंडी स्थल धनीपुर (अलीगढ़) के अंतर्गत स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर लगभग 34.99 लाख रुपये की लागत आएगी। यह सड़क जट्टारी के मुख्य मार्ग से मंदिर तक बनाई जाएगी। बता दें कि अंडारेश्वर महादेव मंदिर जट्टारी का एक ऐतिहासिक और प्रमुख धार्मिक स्थल है। महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर अपनी प्राचीनता और मणिकुटिया के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से श्र...