बेगुसराय, सितम्बर 6 -- बेगूसराय। अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के कोचिंग कैंप के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में युवराज कुमार, आयुष कुमार और शिवम कुमार शामिल हैं। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का सीके नायडू ट्रॉफी कोचिंग कैंप के लिए चयन होना बेगूसराय क्रिकेट के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि जिले में क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और खेल के बेहतर माहौल को दर्शाता है। खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, निराला कुमार, प्रेम रंजन पाठक, म...