बिहारशरीफ, मार्च 15 -- पावापुरी खेल मैदान में मगध जोन वन ट्रॉफी का हुआ आयोजन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पावापुरी के खेल मैदान में रविवार को बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी, मगध जोन का आगाज किया गया। उद्घाटन मुकाबला नवादा और शेखपुरा के बीच हुआ। नवादा ने शेखपुरा को 124 रनों से हराया। नवादा के दीपक कुमार को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 351 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दीपक ने 104 और योगेश ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा हर्ष ने 52, सुभाष ने 21 और आदर्श ने 16 रनों का योगदान दिया। शेखपुरा के कन्हैया ने दो, राहुल ने दो, गगन और सूरज ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में शेखपुरा 50 ओवर में मात्र 227 रन बना सका। सुमन सौरभ ने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। नवादा के आदर्श...