अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम के चयन में 14 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी। कमला क्लब में तीन दिवसीय चयन मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश की 90 महिला क्रिकेटरों को छह टीमों में बांटकर टी-20 प्रारूप में मुकाबले कराए जा रहे हैं। चयन मैचों में कानपुर की 14 खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। शनिवार को कमला क्लब में चयन प्रक्रिया के तहत दो टी-20 मुकाबले खेले गए। इनमें कानपुर के अलावा लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और नोएडा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का प्रयास किया। पहले दिन के दोनों मुकाबलों में कानपुर की खिलाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.