उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से 3 मार्च से पूना में आयोजित होने वाले अंडर-23 एक दिवसीय चैंपियनशिप में जिले के बांगरमऊ की रतईपुरवा निवासी अर्चना देवी का चयन हुआ है। अर्चना देवी को टीम का कप्तान बनाया गया है। अर्चना इससे पहले भी सीनियर एम दिवसीय महिला टीम की कप्तान चुनी गई थी। उनके चयन पर केसीए डॉ. संजय कपूर, पूनम गुप्ता, कोच कपिल पांडेय ने खुशी जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...