अंडर-23 चयन मैच में भाग लेंगी चार महिला क्रिकेटर
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 23 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिला टीम के लिए चयन मैच 5, 6 और 7 सितंबर को कानपुर के कमला क्लब मैदान पर होंगे। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा के अनुसार इन मैचों के लिए प्रयागराज की शालिनी सिंह, प्रीति यादव, प्रतिमा गुप्ता और कात्यायनी पाठक को चुना गया है। सभी को 4 सितंबर को शाम छह बजे तक कमला क्लब मैदान पर रिपोर्ट करना है। मैचों में सफेद किट और लाल गेंद का ही प्रयोग होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.