मोतिहारी, मार्च 15 -- मोतिहारी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण की 18 सदस्यीय टीम कप्तान विवेक कुमार के नेतृत्व में वैशाली के लिए रवाना हो गई। टीम के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है । चयनित खिलाड़ियों में विवेक कुमार (कप्तान), यूसुफ नदीम, एजाज अंसारी, अमित कुमार (विकेटकीपर), आशुतोष पांडेय, मणिकांत, शिवम कुमार सिंह, वरुण कुमार, आयुष कुमार सिंह, नौनीत कुमार, प्रिंस कुमार, ईशान आर्यन, करण कुमार, हिमांशु कुमार, एमडी एज़ाज़, हर्षित राज, सरफराज और रायियन आलम शामिल हैं। टीम के साथ कोच के रूप में अभिषेक कुमार 'छोटू' भी वैशाली के लिए रवाना हुए हैं। वरीय खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। और उन...