कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। भिलाई में अंडर-20 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कुल 125 अंक जुटाकर तीसरा स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में यूपी की बालिका पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। 76 किग्रा वर्ग में इतिशा ने स्वर्ण पदक जीता, 68 किग्रा वर्ग में भूमि ने रजत पदक जीता। 53 किग्रा वर्ग में प्रिया चौहान, 55 किग्रा वर्ग में गामिनी, 59 किग्रा वर्ग में स्वाती, 72 किग्रा वर्ग में पायल ने कांस्य पदक जीते। शानदार उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू भइया, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, उप्र कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण, महासचिव सुरेश उपाध्याय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.