बरेली, मार्च 29 -- आठ, नौ अप्रैल को प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय होने वाली प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के आधार पर चुने जाएंगे खिलाड़ी बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 30 मार्च को सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता आठ व नौ अप्रैल को प्रयागराज में होगी।प्रतियोगिता में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो 24 से 26 अप्रैल को तुमकुर में होगी में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-20 आयु वर्ग के बालक-बालिका ही प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों की जन्मतिथि 26 अप्रैल...