पूर्णिया, नवम्बर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादतदाता। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परोरा में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित बिहार राज्य तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ शानदार समापन हुआ। विद्यालय परिसर स्थित भव्य ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मंत्री दिलीप जायसवाल, कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह एवं पूर्णिया सदर विधायक विजय कुमार खेमका की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त पूर्णिया सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार एवं जिला युवा पदाधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि भी समारोह में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा पूर्णिया जिला टेबल ...