गोड्डा, जनवरी 23 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थानीय गांधी मैदान में स्थित इंडोर स्टेडियम में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के द्वारा गोड्डा अंडर 19 टीम की शानदार जीत के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैक शूट प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने गोड्डा का मान बढ़ाया है। आपलोंगो ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बी एन सिंह ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उम्मीद है कि आगे भी आपलोग हमारे गोड्डा का नाम रौशन करेंगे। जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस एवं सचिव रंजन कुमार ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनका सहयोग हमेशा खिलाड़ियों को मिलता रहा है। इस सम्मान से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा। कप्तान सौरभ मांझी ने आगे भी बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया। मंच स...