सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित बीसीए रणधीर वर्मा अंडर19 वन डे ट्रॉफी के लिए सहरसा की टीम रविवार कोरवाना हुई। सहरसा को 06 अप्रैल को सुपौल से, 09 अप्रैल को समस्तीपुर से,11 अप्रैल को बेगूसराय से एवं 12 अप्रैल को खगङिया से मैच खेलना है। चयनकर्ता प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में पहले दो मैच के लिए सहरसा की टीम में अमन साह (कप्तान),मो शाहनवाज (उपकप्तान),निखिल कुमार,आयुष आनंद,राहुल कुमार,अभिनव कुमार,अरिजीत कुमार सिंह,राजन कुमार राम,आयुष कुमार, शिवम कुमार,वैभव कुमार,रवि कुमार,अविनाश कुमार बिट्टू,गुलाम सरवर,मृणाल सिंह एवं येशु सिंह. टीम मैनेजर नित्यानंद ठाकुर हैं। सहरसा जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद,कोषाध्यक्ष असफहान खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम...