बरेली, जून 13 -- बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में यूनेक्स सनराइस प्रथम राय बहादुर लाला शिव प्रसाद स्मारक अंडर-19 यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 से 19 जून स्मार्ट सिटी हाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक-बालिका एकल, युगल, मिश्रित युगल 19 साल के अंदर जिनकी उम्र होगी वह खेल सकेंगे। प्रतियोगिता में लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद, बांदा, अयोध्या, आगरा, कानपुर समेत कई जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता से यूपी टीम का चयन ईस्ट जोन ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर ने बताया कि प्रतियोगिता में एक लाख तक के इनाम बांटे जाएंगे। यह भी पढ़ें- दुमका के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला बैडमिंटन चैम्पियन...