पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। एलएचएसएफ क्रिकेट ग्राउंड में पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिले के अंडर-19 खिलाड़ियों का क्रिकेट ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पोर्टल पर पूर्व से पंजीकरण खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों की योग्यता के अनुसार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का परीक्षण कराया गया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए बरेली भेजा जाएगा। ट्रायल का संचालन पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी राजेश शर्मा एवं मोहित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर क्रिकेट कोच मनोज कुमार, मेंबर राजेश कुमार गंगवार, आयुष कुमार, प्रफुल्ल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...