बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- 5 विकेट लेकर मैन ऑफ दी मैच बना नालंदा का विनीत फोटो : क्रिकेट-पावापुरी खेल मैदान में रविवार को विनीत को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देते अतिथि। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पावापुरी खेल मैदान में बीसीए मेंस अंडर-19 मगध जोन मेंस टूर्नामेंट खेला जा रहा है। रविवार को टूर्नामेंट का चौथा मैच नालंदा और शेखपुरा के बीच खेला गया। नालंदा ने शेखपुरा को 121 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पांच विकेट हासिल कर नालंदा के विनीत कुमार मैन ऑफ दी मैच बने। टॉस जीतकर नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते 50 ओवर में सात विकेट खोकर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान आरव रॉय ने 80, अयान अरमान ने 72, राजगुरु ने 55, सौरभ ने 47 रनों का योगदान दिया। शेखपुरा के आशीष को तीन और सचिन को दो विकेट मिला। जवाब में शेखपुरा की पूरी टीम 41.1 ओवर में 192...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.