रांची, अगस्त 24 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू की क्रिकेट खिलाड़ी काशिश कुमारी का अंडर-19 स्टेट महिला फिटनेस कैंप एवं चयन ट्रायल के लिए चयन हुआ है। इससे परिजनों और खेलप्रेमियों में खुशी है। काशिश नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ क्रिकेट में लगातार मेहनत कर रही हैं। कम उम्र में राज्य स्तरीय कैंप के लिए चयन को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। परिजनों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...