गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- - एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज में टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई गाजियाबाद, वंदना। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को 27वें अजय कुमार गर्ग मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट में अलग अलग राज्यों से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग में अथर्व गुप्ता ने नितेश शर्मा को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।वहीं बालिका वर्ग में दिया ब्रह्मचारी और अनिका गुप्ता ने फाइनल में जगह बनाई। महिला टीम इवेंट में स्मैश स्पिन और क्रेडो टीम फाइनल में पहुंची। पुरुष टीम इवेंट में एवीएससी खेलेगा इंडिया और स्टैग टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियामा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर आद...