हल्द्वानी, जुलाई 10 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। खेल विभाग की ओर से हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली अनुसूचित जाति अंडर-19 जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुवार और शुक्रवार को हल्द्वानी व गौलापार स्टेडियम में 46 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया। दो दिनों तक चले इस रजिस्ट्रेशन अभियान के बाद प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 जुलाई को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जिसके सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 28 का पंजीकरण यह भी पढ़ें- Jamtara News: जामताड़ा की खो-खो सब-जूनियर बालिका टीम रवाना

हिंदी हिन...