गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर 19 वर्ग के ट्रायल का आयोजन किया। जिसमें कई खिलाड़ियों ने चयनित होने के लिए मैदान पर दम दिखाया। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस ट्रायल में गाजियाबाद के अलावा बागपत के भी क्रिकेट खिलाड़ी शामिल रहे।एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि ट्रायल पूर्व रणजी खिलाड़ियों की देखरेख में आयोजित हुआ। इसमें गाजियाबाद से 303 खिलाड़ियों ने और बागपत से 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज, विकेटकीपर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर मनोज मकंड, मतलू मोहम्मद आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...