बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में सोमवार को समस्तीपुर ने सहरसा को 86 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में तीन विकेट खोकर 345 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशु ने 137 गेंद में 163 रनों का योगदान दिया। वहीं, उनका साथ देते हुए सुमंत ने 102 रन बनाए। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनव और अजीत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम 50 ओवर खेलते हुए मात्र 259 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- मगध जोन अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा जीता सहरसा की ओर से अमन ने 96 व अविनाश ने 63 रनों ...