आगरा, मई 25 -- मथुरा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में आशीष स्पोर्ट्स अकादमी और स्प्रिंटर वॉरियर्स स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अकादमी की अंडर-17 वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान, कबड्डी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में विभिन्न आयुवर्ग में वंश खन्ना, नैतिक, शौर्य, वेदांश ने स्वर्ण पदक जीते। 400 व 100 मीटर दौड़ में आर्यन चेतन और मोहित स्वर्ण पदक जीते। विजेता खिलाउ़ियों को रितेश वर्मा, राजन गुप्ता, जीत शर्मा, मुदित कुशवाहा, कोच रोहित राजपूत, डॉ. आशीष सिंघल ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...