अंडर 17 में लखनऊ, अंडर 19 में फर्रूखाबाद विजेता
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- लखीमपुर, संवाददाता। ग्रीन फील्ड एकेडमी, बलूडीह में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 बालक वर्ग का सोमवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई विद्यालयी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर 14 वर्ग के फाइनल में सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ ने यश विद्या मंदिर, अयोध्या को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर 17 वर्ग में भी सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ विजेता रहा, जबकि रैपिड ग्लोबल स्कूल, औरैया उपविजेता बना। अंडर 19 वर्ग में सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती और आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ उपविजेता रहा। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.