रांची, अप्रैल 22 -- रांची। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) के तत्वावधान में 26 अप्रैल से एक मई तक तेलंगाना के जटचेरला में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम 23 अप्रैल को रवाना होगी। इस प्रतियोगिता के लिए कैरली स्कूल, धुर्वा के नौवीं कक्षा के छात्र अर्पित कुमार तिवारी का चयन हुआ है। अर्पित के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्राचार्य राजेश पिल्लई और खेल शिक्षक धनंजय सिंह ने अर्पित को बधाई दी। यह भी पढ़ें- नेशनल स्कूल क्रिकेट में श्रेया, सोनी दिखाएंगी दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...