चतरा, जुलाई 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले का नाम रोशन करने के लिए सिमरिया प्रखंड के दो होनहार खिलाड़ी तैयार है। स्पोट्र्स डेवलपमेंट एण्ड प्रमोशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-17 इंटरनेशनल फुटबॉल मैच के लिए चोंथा गांव निवासी हरिओम उरांव मुरवे और मो. अफरोज का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब दूसरे देश में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश यात्रा और तैयारी के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत पर डाड़ी पंचायत की मुखिया अनिता देवी और पुंडरा पंचायत के मुखिया विनोद महतो आगे आए। दोनों ने संयुक्त रूप से सहायता राशि देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उनका मनोबल बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Chatra News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चतरा की टीम लोहरदगा के लिए रवाना दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर मि...