अंडर 16 व 19 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन तीन अप्रैल को
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर। उप्र की वर्ष 2026-27 के लिए अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीमों के चयन हेतु मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों का ट्रायल तीन अप्रैल गुरुवार को स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह जानकारी मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने दी। उन्होंने बताया अंडर 16 के खिलाड़ी सुबह 7.30 बजे और अंडर 19 के खिलाड़ियों को सुबह 9.30 बजे रिपोर्ट करने को कहा है। अंडर 16 में 69 और अंडर 19 में 50 खिलाडी ही पंजीकरण करा पाए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ऑफलाइन कोई भी पंजीकरण नहीं किया जाएगा। ट्रायल के लिए समन्यवक मोहमद अरशद को बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.