बांदा, मार्च 17 -- बांदा। यूपीसीए के सत्र 2025-26 के लिए अंडर-16 आयु वर्ग में जिले स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-16 के 25 खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया। यह ट्रायल स्टे़डियम के क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह के द्वारा लिया गया। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का चयन जोनल स्तर के लिए किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के सचिव वासिफ जमा खां ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे अंडर-19 के ट्रायल आयोजित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...