मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परमानंद सिन्हा अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के दूसरे चरण का पहले मैच सोमवार को खेला गया। इसमें डायमंड क्रिकेट क्लब ने पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी बी को 96 रनों से हराकर जीत हासिल की।ईटीसी मुशहरी के खेल मैदान में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्लब की टीम 21 ओवर में ही 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें ईशान ने 25, आदर्श ने 35, विवेक ने 47 रन बनाए। जवाब में पुलिस लाइन एकेडमी की पूरी टीम 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी। टीम के रोहित ने 28 रन बनाए। यह भी पढ़ें- अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब की जीत गेंदबाजी में डायमंड क्लब के आदर्श ने तीन, ऋषभ, अनमोल व अंकुश ने दो-दो एवं ईशान ने एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच डायमंड क्लब के आदर्श को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्त...