लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने अंडर 16 खिलाड़ियों के ट्रायल की घोषणा रविवार कर दी है। एसोसिएशन के अनुसार अंडर 16 के खिलाड़ियों के ट्रायल 17 और 18 मार्च को स्पोर्ट्स गैलेक्सी मैदान पर आयोजित होंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सुबह सात बजे मैदान पर पहुंचकर अशर खालिद को रिपोर्ट करना होगा। खिलाड़ी अपने चेस्ट नंबर एसोसिएशन के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के उप सचिव नईम चिश्ती ने बताया कि जिन खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया से छूट मिली है, उनहें भी चेस्ट नंबर लेना अनिवार्य होगा। साथ ही इंटर डिस्ट्रिक्ट या बीबीडी लीग में किए गए प्रदर्शन से संबंधित फार्म भरकर एसोसिएशन कार्यालय में जमा करना होगा। फार्म जमा नहीं करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में छूट का अधिक...