शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर चल रही अंडर-16 क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले मैच में क्राउन क्रिकेट अकादमी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम को 65 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में तिलहर क्रिकेट अकादमी ने बॉस क्रिकेट अकादमी को तीन रन से पराजित किया। पहले मैच में क्राउन अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 123 रन बनाए। अरनव पटेल ने 51 और अपूर्व ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में स्टेडियम टीम 58 रन पर सिमट गई। पार्थ और राघव ने 11-11 रन बनाए। क्राउन की ओर से गौतम और अपूर्व ने तीन-तीन विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अपूर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मुकाबले में तिलहर अकादमी ने 10 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बॉस अकादमी की टीम 72 रन ही बना ...